लॉकडाउन कई लोगों के लिए भारी मुश्किलें साथ लेकर आया। लाखों लोगों की नौकरी चली गई और न जाने कितनों को खाने के लाले पड़ गए। टीवी इंडस्ट्री में तो और भी बुरा हाल है। लॉकडाउन में जहां कई टीवी स्टार्स को शोज से रिप्लेस कर दिया गया तो कई बेरोजगार बैठे हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए लॉकडाउन का वक्त बहुत मुश्किल भरा रहा है। जहां कई कलाकारों ने काम ने होने और डिप्रेशन के कारण मौत को गले लगा लिया, तो वहीं कई अभी भी मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं। वहीं कई ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्हें लॉकडाउन में उन टीवी शोज से रिप्लेस कर दिया गया, जिनमें वे काम कर रहे थे। शिखा सिंह ' कुमकुम भाग्य ' से रिप्लेस , भनक तक नहीं लगने दी सबसे पहले बात करते हैं ऐक्ट्रेस शिखा सिंह की, जो पॉप्युलर टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में आलिया का किरदार निभा रही थीं। निभा रही थीं इसलिए क्योंकि अब उन्हें इस शो से रिप्लेस कर दिया गया है। उनकी जगह अब यह रोल 'इश्कबाज़' फेम ऐक्ट्रेस रेहाना पंडित निभाएंगी। शिखा सिंह ने इस बारे में हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें मेकर्स ने इस बारे में ऑफिशली ...