Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Google job

Google की नौकरी छोड़ दी ताकि लोगों को समोसा-निहारी खिला सके, आज मूवी स्टार्स भी उसके फ़ैन हैं

गूगल जैसी कंपनी में नौकरी आसानी से नहीं मिलती और जिन्हें मिलती है, उन्हें किस्मतवाला ही माना जाता है. गूगल में नौकरी करने वाले एक लड़के ने ऐसी हैक नौकरी छोड़ दी. क्यों? क्योंकि उसे समोसे बेचने थे! इस काम में वो इतना सफ़ल हुआ कि उसके खाने की चर्चा बॉलीवुड तक पहुंच गई. ये कहानी है मुनाफ़ कपाडिया की, जिन्होंने The Bohri Kitchen के नाम से लोगों को खाना खिलाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनके फ़ैन्स में बड़े-बड़े लोगों के नाम जुड़ गए.  The Better India से बात करते हुए मुनाफ़ ने बताया कि कुछ साल पहले अपने बर्थडे पर उन्होंने कुछ दोस्तों को खाने के लिए बुलाया था और इन दोस्तों को मुनाफ़ की मां के हाथ का बना खाना इतना पसंद आया कि वो उसे भूल नहीं पाए. मुनाफ़ की मां नफ़ीसा को खाना पकाने का शौक था और यहीं से शुरुआत हुई बोहरी किचन की. मुनाफ़ दाऊदी बोहरा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने नोटिस किया कि वो जो खाना खाते हैं, वो बाज़ार में आराम से नहीं नहीं मिलता. स्मोक्ड चिकेन कीमा, नल्ली-नहारी, काजू चिकन, ये वो चीज़ें थे जिन्होंने इस खाने को बाकी से अलग किया.  दोस्तों से तारीफ़ मिलने के बाद मुनाफ़ ने अपने घर पर भ...