बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ' दिल बेचारा ' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सुशांत के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड तक बना दिया है। ' दिल बेचारा ' फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज किया गया। रिलीज होने के सिर्फ 98 मिनट में इसे 1 मिलियन तक लाइक मिले हैं। वहीं अब तक इस ट्रेलर को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके व्यूज देखकर पता चलता है कि ये फिल्म रिकाॅर्ड तोड़ेगी। वहीं सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाएं। मुकेश छाबड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ' दिल बेचारा ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी नजर आएंगी। संजना इस फिल्म से बाॅलीवुड डेब्सू कर रही है। एक्टर सैफ अली खान भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। गौरतलब है ...